{"_id":"67e85df7f45dc6aecd07d710","slug":"there-should-be-no-power-cuts-in-summer-repair-the-lines-beforehand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-612296-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गर्मियों में न हो बिजली कटौती, पहले ही दुरुस्त करें लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गर्मियों में न हो बिजली कटौती, पहले ही दुरुस्त करें लाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से न जूझना पड़े। इसके लिए पहले ही खराब लाइनों को दुरुस्त किया जाए। शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधियों ने यह बातें कहीं।
दिल्ली रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में शनिवार को जनप्रतिनिधियों और बिजली अधिकारियों की बैठक हुई। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा अधिकारी और कर्मचारी पहले से ही लाइनों को दुरुस्त करें और सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से न जूझना पड़े। एमएलसी गोपाल अंजान ने बैठक में कहा कि शहर में भूमिगत केबिल बिछाई केबल तो बिछा दी गई है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां जमीन से केबल बाहर निकली पड़ी है। यहां किसी तरह का हादसा न हो जाए। इसलिए विभाग के अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें और ऐसी लाइनों को ठीक कराएं।
कांठ विधायक कमाल अख्तर और ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान ने बैठक में कहा कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर आपूर्ति मिले। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापाैर विनोद अग्रवाल, मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।