{"_id":"677c3cd91def3a1db7023314","slug":"there-is-a-possibility-of-uproar-in-the-municipal-corporation-board-meeting-today-on-the-issue-of-tax-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-558485-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक आज \nटैक्स के मुद्दे पर हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक आज टैक्स के मुद्दे पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब नौ महीने बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें टैक्स के मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। टाउनहॉल स्थित नगर निगम सभागार में होने वाली इस बैठक में पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर अपनी आवाज उठाएंगे। बैठक के लिए विपक्षी पार्षदों ने रणनीति तैयार की है, जिसमें शहर के विकास कार्य के साथ ही बड़ी समस्याओं की सूची तैयार की गई है। विपक्षी पार्षदों के अनुसार टैक्स को लेकर अभी भी लोग परेशान हैं और निगम कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा कराई जाएगी।
पार्षदों का दावा है कि अभी भी शहर की एक बड़ी आबादी की आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया गया है। निगम की ओर से पार्षदों को जारी किए गए एजेंडा में पिछले वर्ष हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने, पुनरीक्षित बजट 2024-25 पर चर्चा, शहर में हो रहे विकास एवं सफाई संबंधित कार्य, गृहकर व जलकर की समस्या एवं सुझाव पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर महापौर की अनुमति से चर्चा की जाएगी।
मेयर विनोद अग्रवाल के मुताबिक बैठक में विकास कार्यों का खाका खींचा जाएगा और हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि वह टैक्स के मुद्दे के साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा कराएंगे। वहीं, उपसभापति डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने भी टैक्स के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की बात कही है। बैठक को लेकर सोमवार को महापौर कार्यालय में और विपक्षी पार्षद अनुभव मेहरोत्रा के कार्यालय पर अलग-अलग रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार बोर्ड की बैठक में पुनरीक्षित बजट को पेश किया जाएगा। इसके बाद पार्षदों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विकास कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। विपक्षी पार्षदों के अनुसार बैठक में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को परेशान किए जाने, मोहल्ले में जलभराव की समस्या और जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के बनने में हो रही देरी का भी मुद्दा उठाया जाएगा।