फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There are problems here, no solutions... keep running around the officers

Moradabad News: यहां समस्याएं हैं, समाधान नहीं... लगाते रहिए अफसरों के चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
There are problems here, no solutions... keep running around the officers
मुरादाबाद। कहने के लिए तो संपूर्ण समाधान दिवस है। यानी हर तरह की शिकायतों का समाधान। अधिकारी दावे कुछ भी करें लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। लोगों के पास समस्याएं हैं मगर अफसरों के पास उसका निस्तारण नहीं है। जिले में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 155 मामले पहुंचे। मगर निस्तारण सिर्फ 22 शिकायतों का ही हुआ। बाकी को आश्वासन की घुट्टी मिली। ऐसे में शिकायतों के निस्तारण के लिए लोग अफसरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस एसडीएम प्रीति सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 60 में से सिर्फ तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। कांठ तहसील में लोगों की शिकायतें सुनने एडीएम वित्त राजस्व नहीं पहुंचीं। यहां एसडीएम ने फरियाद सुनीं और 20 में से चार का निस्तारण किया। जबकि बिलारी में एडीएम प्रशासन डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। यहां चार मामले निपटाए गए। शिकायतें 38 आईं थीं। सदर तहसील में 37 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। माैके पर 11 शिकायताें का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


00

आर्थिक सहायता बंद, महिला एक साल से लगा रही चक्कर

मुरादाबाद। खुशहालपुर प्रीति विहार की रहने वाली गुड़िया रानी के पति जसराम सिंह की कोरोना से 22 अप्रैल 2021 को मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। पति का साया सिर से उठने के बाद वह लोगों के घरों में काम कर अपनी आजीविका चलाती है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री बाल योजना के तहत पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपये (प्रत्येक बच्चे को चार हजार) प्रतिमाह मिल रहे थे। एक साल पहले पैसे मिलने बंद हो गए। आर्थिक मदद के लिए वह एक साल से प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रही है। मांगने पर बच्चों के कागजात भी दिए लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

- संपूर्ण समाधान दिवस पर महिला का प्रार्थनापत्र मिला है। इस मामले में प्रोबेशन अधिकारी से महिला के फार्म भरवाएं गए हैं। शीघ्र ही अब उसे योजना का लाभ मिलेगा। शनिवार को कुल 37 प्रार्थनापत्र आए हैं। इनमें 11 का तत्काल निस्तारण कराया गया है। बाकी मामलों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। - डॉ. राममोहन मीणा, एसडीएम सदर एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट मुरादाबाद

00

00

दो माह से चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने को लगा रहे दाैड़

ग्राम कल्याणपुर एहतमाली निवासी हरदेव सिंह ने बताया कि उनका क्षेत्र नगर निगम और एमडीए के क्षेत्र में आता है। यहां 275 एकड़ भूमि कृषि योग्य है, जो कुल भूमि का 30 प्रतिशत है। चकबंदी के अधिकारियों ने कृषि भूमि 75 प्रतिशत दर्शाते हुए भ्रामक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया। गांव के लोग दो माह से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

00

जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए चार साल से लगा रहीं चक्कर

झांझनपुर निवासी राजो देवी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी जमीन सोनकपुर में है। राजस्व अभिलेखों में उनका नाम चल रहा है। आरोप लगाया कि दबंग ने उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है। इस मामले में करीब चार साल से वह तहसील का चक्कर लगा रही है।

000

छह माह में नहीं समस्या का समाधान

ठाकुरद्वारा। तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे गांव सबलपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके खेतों से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन के लटके तारों की शिकायत वह छह माह से कर रहे हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। गांव बुढनपुर निवासी आशक अली ने सार्वजनिक रास्ते में अवैध निर्माण की शिकायत कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गांव आलमपुर निवासी दुर्गा सिंह ने बताया कि मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

गांव आलियाबाद निवासी फकीरा ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को जमीन के विवाद में उसे बुरी तरह मारा पीटा था। उसने थाना डिलारी पुलिस से लेकर और डीआईजी तक शिकायत की लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।



00

- मेरा बिजली का बिल गलत आ रहा है। बिल ठीक कराने के लिए तीन बार समाधान दिवस में आ चुका हूं। विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। - करन सिंह, नीमरी, बिलारी ब्लॉक
- 2009 में मुझे स्वयं सहायता समूह के जरिए सरकार से एक लाख रुपये की सब्सिडी मिली थी। सब्सिडी की धनराशि अभी तक खाते में नहीं आई। इसके लिए दो बार समाधान दिवस और कई बार बैंक के अधिकारियों को शिकायत दे चुका हूं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। - दुर्गापाल सिंह, पहाड़पुर, बिलारी ब्लॉक

00

- पिता के निधन के बाद भाइयों में जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुका हूं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में भी डीएम के समक्ष पेश होकर प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हुई। - उदयराज सिंह, खूंटखेड़ा, कांठ



- गांव में में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। हाईवोल्टेज के कारण घरों में बिजली के उपकरण फुंक रहे हैं। इसे बदलवाने के लिए पहले भी शिकायत की, एसडीओ दफ्तर में भी कहा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब फिर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया है। - मोहम्मद तनवीर, ग्राम गढ़ी, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed