फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft report registered on DIG's orders.

Moradabad News: डीआईजी के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Theft report registered on DIG's orders.
कांठ। छजलैट के गांव निवासी महिला ने डीआईजी को दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया है कि पंद्रह जुलाई की रात गांव की ही रहने वाली दो किशोरी उसके घर में घुस कर कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और बीस हजार रुपये चोरी करके ले गईं। महिला का आरोप है कि शक होने पर जब इस बारे में आरोपी किशोरियों से जानकारी करनी चाही तो उनके परिजनों ने गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। थाने में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। डीआईजी के आदेश और प्रार्थना-पत्र के आधार पर अब छजलैट पुलिस ने आरोपी किशोरियों सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि रिपोर्ट लिख कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed