फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in retired professor house

बेटे की शादी से पहले एसो. प्रोफेसर के घर से तीन लाख रुपये चोरी

Mon, 12 Feb 2018 02:17 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
theft in retired professor house
बुद्िध विहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
मझोला के बुद्धि विहार में रहने वाले एक सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर के बेटे की शादी से पहले उनके घर से अटैची में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर लिए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नौकरानी पर चोरी का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि बुद्धि विहार में डॉ. एसके अग्रवाल रहते हैं। वह हिंदु कालेज से सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके घर में सुनवाती रसूलपुर मोहल्ले में रहने वाली महिला भूरी तीन साल से बतौर नौकरानी कार्यरत थी। एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि उनके बेटे की हाल ही में शादी है। वह बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। रुपये उन्होंने पहली मंजिल पर रखी अटैची में रखे थे।
विज्ञापन


लंबे समय से घर में काम करने के दौरान नौकरानी पर वह विश्वास कर बैठे थे। उसने अटैची में रुपये रखते हुए देख लिया था। आरोप है कि 9 फरवरी को एसोसिएट प्रोफे सर और उनका परिवार भूतल पर था। नौकरानी पहली मंजिल पर सफाई करने गई थी,  इस दौरान उसने अटैची से तीन लाख रुपये चोरी किए और घर से चली गई। इसके  बाद जब शादी के सामान की शॉपिंग के लिए एसोसिएट प्रोफेसर अटैची से रुपये लेने गए तो उन्हें चोरी का पता चला। इस संबंध में उन्होंने मझोला थाने में शिकायत कर रकम बरामद की मांग की है। एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि नौकरानी से रकम चोरी के बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed