{"_id":"67ad06d2216839e0310c7e7c","slug":"theft-in-hindu-college-for-the-second-consecutive-day-now-students-mobile-missing-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-581721-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिंदू कॉलेज में लगातार दूसरे दिन चोरी, अब छात्रा का मोबाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिंदू कॉलेज में लगातार दूसरे दिन चोरी, अब छात्रा का मोबाइल गायब
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा का मोबाइल चोरी हो गया। छात्रा ने मामले की शिकायत प्राचार्य से की। प्राचार्य का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच की जा रही है। काॅलेज में लगातार दूसरे दिन चोरी होने से खलबली मच गई।
विकासनगर लाइनपार निवासी छात्रा भूमिका कश्यप बुधवार को वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रथम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई थीं। छात्रा का कहना है कि सुबह नौ बजे जब वह विभाग में पहुंचीं तो शिक्षक ने मोबाइल को प्रयोगशाला से बाहर रखकर आने को कहा। उसने अपनी दोस्त के बैग में फोन रख दिया और बैग प्रयोगशाला के बाहर रख दिया। परीक्षा देकर जब बाहर निकली तो बैग में मोबाइल नहीं था। छात्रा ने मामले की शिकायत प्राचार्य और पुलिस से की है।
कॉलेज में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना हुई। मंगलवार को भी कॉलेज में एक छात्रा के बैग से रुपये चोरी हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी जब रुपये नहीं मिले तो छात्रा ने प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने अपने पास से छात्रा को रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
छात्रा ने मोबाइल चोरी की शिकायत की है। सीसीटीवी से जांच की जा रही है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से मोबाइल न लेकर आने को कहा गया है। - प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज