फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft from two religious places in Kundarki

Moradabad News: कुंदरकी में दो धर्मस्थलों से चोरी

Wed, 22 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 22 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Theft from two religious places in Kundarki
कुंदरकी। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। एक ही रात में चोरों ने दो धर्मस्थलों, चार किसानों के निजी नलकूपों और दो घरों में कूमल लगाया है तो खलबली मच गई। शनिवार रात कुंदरकी में बस स्टैंड के पास स्थित मस्जिद आला हजरत में चोरों ने हुजरे का ताला तोड़ लिया और 60 हजार रुपये से अधिक नकदी चोर कर ले गए हैं। चोरी गई नकदी मस्जिद के ही दुकानों के किराये और चंदे की बताई गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जानकारी ली है। वहीं चोरों ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम मझोली खास के सामने सड़क किनारे स्थित मंदिर के ताले तोड़ लिए और अंदर व बाहर रखीं दान पत्रिका और दान पेटिका से करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली जिनमें एक साल का दान जमा था। दान पत्रिका करीब के खेत में टूटी मिली है। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। श्रद्धालु अरविंद कुमार, विनीत, सोनू सिंह, विशाल, दीपक, विपिन, जितेंद्र, शिवम, सतपाल आदि ने पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्राम नगला हाशा के जंगल में चोरों ने ग्राम प्रधान के पति अनिल कुमार, बंटी सिंह, तेजपाल सिंह और आजाद सिंह के निजी नलकूपों में कूमल लगाए। चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर, वाटर पाइप, विद्युत केबिल आदि सामान चोरी कर दिया गया। वहीं ग्राम डोमघर में रोहन सिंह और मुर्तजा अली के मकानों की दीवारों में भी कूमल लगाए लेकिन भूसा भरा होने और जान होने पर चोर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली है।
विज्ञापन

फोटो संख्या 13 और 14 भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed