{"_id":"60afff678ebc3e03f66eeb57","slug":"theft-from-a-locked-restaurant-in-lock-down-city-news-mbd3903180129","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में बंद पड़े रेस्टोरेंट से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में बंद पड़े रेस्टोरेंट से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में लॉकडाउन की वजह से बंद रेस्टोरेंट से चोरों ने लाखों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोर खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे और सामान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मधुबनी कालोनी निवासी वुरहान सलीम ने कांठ रोड पर पीवीआर के सामन रेस्टोरेंट खोला था। वुरहान सलीम ने बताया कि पिछले साल लॉक डाउन में रेस्टारेंट बंद कर दिया गया था। बीच बीच में रेस्टोरेंट को खोलकर चेक किया जाता था। पीड़ित ने बताया कि पंद्रह मई को उसने और मैनेजर सचिन कुमार के साथ रेस्टोरेंट को खोलकर चेक किया था, तब सभी सामान ठीक था। इसके बाद रेस्टोरेंट बंद करने के बाद चले गए थे। बुधवार को फिर से पीड़ित और मैनेजर सचिन ने रेस्टोरेंट खोलकर चेक किया तो उसमें से सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि रेस्टोरेंट में शीशे के केबिन बने थे, जिन्हें तोड़ दिया गया है। इसके अलावा चोर यहां से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, बिजली फिटिंग तोड़कर एल्युमिनियम का तार, पांच एसी, फ्रिज के कंप्रेसर, आटा गुथने की मशीन, खाना बनाने बर्तन, किचन की क्रॉकरी, छत में लगे दस पंखे, दीवार के पंखे चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित का कहना है कि चोर करीब पांच लाख रुपये की कीमत का सामान बटोर कर ले गए हैं। थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के भवनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।