फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft

अधिवक्ता के घर से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
theft
फोटो
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का सामान
क्रासर
- 85 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मिलन विहार बैंक कालोनी में गुरुवार रात चोरों ने अधिवक्ता के मकान को निशाना बना लिया। चोर जीने के जरिये मकान में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर 85 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत तीन लाख का सामान बटोर लिया और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह अधिवक्ता और उसकी पत्नी मकान पर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया।

मिलन विहार बैंक कालोनी गल नंबर एक में अधिवक्ता चंचल विक्टोरिया का मकान है। चंचल ने बताया कि गुुरुवार रात पत्नी स्वाति संग अपने दूसरे मकान गंज बाजार में चले गए थे। वह रात को वापस नहीं लौटे। इसी दौरान चोर खिड़की का शीशा तोड़कर जीने पर पहुंच गए और यहां से मकान के अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। जिसमें रखी 85 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। चंचल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने मकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खिड़की का शीशा टूटा पड़ा है और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा देखा। चंचल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलने पर यूपी 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद कांशीराम नगर पुलिस चौकी के इंचार्ज भी पहुंचे और मुआयना किया। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed