फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft attempt in railway reservation office

Moradabad News: रेलवे के रिजर्वेशन कार्यालय में चोरी की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt in railway reservation office
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन कार्यालय में एक चोर से रुपये चुराने की कोशिश की। सोमवार देर रात चोर एसी वाली खिड़की से अंदर घुसा और कार्यालय की अलमारियां खंगाल डालीं। रिजर्वेशन कार्यालय की अलमारियों में कैश नहीं था, लेकिन चोर ने तमाम फाइलें उलट पुलट कर दीं। कुछ देर कर्मचारी के आने की आवाज सुनकर चोर उसी खिड़की से नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली। स्टाफ ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही रिजर्वेशन कार्यालय की खिड़की को जाली लगाकर कवर कर दिया गया है। सीएमआई जेके ठाकुर ने बताया कि रिजर्वेशन कार्यालय रात आठ बजे के बाद बंद हो जाता है लेकिन किसी स्टाफ की रात में ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

सोमवार रेता को एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी थी। रात एक बजे वह पानी लेने के लिए कार्यालय से बाहर गईं तो चोर से मौका पाकर खिड़की से प्रवेश कर लिया। कुछ ही मिनटों में उसने चार अलमारियां खंगाल दीं। कैश नहीं मिला और कर्मचारी के आने की आवाज सुनी तो भाग निकला। कैमरों में चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed