फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man who went fishing with a friend drowned in the Ramganga river due to slipping

दोस्त के साथ मछली पकड़ने गया युवक पैर फिसलने से रामगंगा नदी डूबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The young man who went fishing with a friend drowned in the Ramganga river due to slipping
कांठ। दोस्त के साथ मछली पकड़ने गया युवक पैर फिसलने से रामगंगा नदी में गिरकर डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण व नगर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों को युवक की तलाश के लिए नदी में उतारा गया। लेकिन शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस और परिजन नदी के तट पर मौजूद थे।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला ईदगाह नईबस्ती निवासी तालिब (26) पुत्र मोहम्मद युसूफ शनिवार को दिन के करीब ग्यारह बजे अपने की मोहल्ले के रहने वाले दोस्त नासिर पुत्र शाकिर के साथ रामगंगा नदी से मछली पकड़ने के लिए क्षेत्र के गांव पाइंदापुर के पास रामगंगा नदी पर गया था। यहां दोनों दोस्त मछली पकड़ने के लिए जाल लगाकर बैठ गए। इसी दौरान अचानक तालिब का पैर फिसल गया और वह सीधे रामगंगा नदी में जा गिरा। इतने नासिर कुछ पाता तालिब गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद नासिर घरा पहुंचा और उसने तालिब के डूबने के बारे में बताया। जिस पर उसके परिजन और मोहल्ले के लोग भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

इधर गांव पाइंदापुर के ग्रामीण भी सूचना मिलते ही पहुंच गए। नदी में तालिब की तलाश शुरू कर गई। जानकारी मिलते ही कांठ पुलिस भी मौके पर पहुंए गई। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। लेकिन शनिवार शाम छह बजे तक भी तालिब का कोई सुराग लग पाया था। इसके बाद पुलिस ने निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा सहसपुर से गोताखोरों की टीम को बुलाया। शाम सात बजे तक करीब 25 गोताखोरों की टीम नदी में डूबे तालिब की तलाश कर रही थी। लेकिन शाम सात बजे तक भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस, परिजन व ग्रामीण मौके पर मौजूद थे और गोताखोरों की टीम नदी में तालिब की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 01, 02, 03, 04
-- तालिब के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
कांठ। मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से रामगंगा नदी में डूबे नगर के ईदगाह नईबस्ती निवासी तालिब के परिजनों कारो रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि तालिब सैलून कारीगर है और वह किसी भी सैलून की दुकान पर काम कर लेता है। दस माह पहले ही वह सऊदी अरब से आया है। उसके नदी में डूबने के बाद मां रूकसाना, छोटे भाई इमरान, पिता मोहम्मद युसूफ, पत्नी नजराना, तीन बहनों सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तालिब की शादी करीब तीन वर्ष पहले ही हुई है। उसके एक दो वर्ष की बेटी भी है। संवाद

-- जिसे सूचना मिली वह रामगंगा नदी की ओर दौड़ पड़ा
कांठ। शनिवार को मछली पकड़ते समय नदी में युवक के रामगंगा नदी में डूबने की सूचना जैसे ही नगर व क्षेत्र में फैली, वैसे ही जिसे पता चला वह रामगंगी नदी की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। वरिष्ठ समाज सेवी जुल्फिकार अहमद, युवा सपा नेता रिजवान शकील आदि सहित तमाम लोग शाम तक रामगंगा नदी के तट पर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed