फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man was beaten with sticks and iron rods on suspicion of being a police informant.

Moradabad News: पुलिस की मुखबरी के शक में युवक को डंडे और सरिये से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten with sticks and iron rods on suspicion of being a police informant.
ठाकुरद्वारा। नगर के युवक पर पुलिस का मुखबिर होने के शक में कुछ लोगों ने डंडे और सरिया से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला वार्ड 14 निवासी आकील ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला वार्ड 22 में जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। डंडे और सरिया से हमला कर दिया। उसे पर उन्होंने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। युवक का आरोप है कि बाद में वे उसे खींचकर अपने घर में ले गए। वहां उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और फिर घायल अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। आकील का आरोप है कि उस पर हमला करने वाले नशे का धंधा करते हैं। पुलिस ने घायल आकील का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed