फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man and the girl were murdered

Moradabad News: हत्या कर फेंके गए युवक, युवती की पहचान हुई न ही पकड़े गए हत्यारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The young man and the girl were murdered
मुरादाबाद। सिविल लाइंस और मझोला क्षेत्र में 24 घंटे के अंतराल में 300 मीटर की दूरी पर हत्या कर फेंके गए युवक और युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। डेढ़ साल बीतने के बाद भी पुलिस उन सवालों के जवाब नहीं ढूंढ पाई। जिसके जरिए मृतकों की पहचान होने में मदद मिल सके और कातिलों के बारे में जानकारी मिल जाए। इन्हें रंजिश में मौत के घाट उतार दिया गया या फिर इज्जत की खातिर इन्हें मारा गया। दोनों का आपस में कोई संबंध था या नहीं। इस राज से भी पर्दा नहीं उठ सका है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की फकीरपुरा पुलिस चौकी के पास 15 जुलाई 2022 को कूड़े के ढेर में 25 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। लाश अधजली हालत में मिली थी। गला घोंटकर युवक की हत्या की गई थी। संभवता इसके बाद ही पहचान छिपाने के मकसद से उसका शव जलाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। इस घटना के अगले ही दिन मझोला थाना क्षेत्र के विशनपुर मार्ग 16 जुलाई 2022 को 25 वर्षीय एक युवती की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। दोनों घटनास्थलों में 300 मीटर की दूरी है। घटनास्थल से पुलिस को ऐसी कोई चीज नहीं मिली थी। जिसके जरिए मृतकों की पहचान कराने में मदद मिले है। हैरानी की बात ये है कि इतना लंबा वक्त बीतने के बाद किसी परिवार ने भी अब तक मृतकों की पहचान करने का दावा नहीं किया है। पुलिस कातिलों को पकड़ना तो दूर अब तक मृतकों की पहचान कराने में भी नाकाम रही है।
विज्ञापन

कहीं दूसरी जगह हत्या किए जाने की आशंका
अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाने से आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती किसी दूसरे जनपदों के हो सकते हैं क्योंकि अब तक किसी भी परिवार ने पहचान करने का दावा नहीं किया है। इसके अलावा दोनों ही घटनास्थल पर कार के टायर के निशान देखे गए थे। जिससे माना जा रहा था कि हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद लाशें यहां फेंकी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- युवक और युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही हत्याकांड में कोई क्लू मिल सकता है। आस पड़ोस के जनपदों में भी शव मिलने की सूचनाएं भेजी गई थीं। किसी परिवार ने भी अब तक मृतकों की पहचान करने का दावा नहीं किया है। दोनों केसों में पुलिस को निर्देशित किया गया है कि मृतकों की पहचान कराई जाए और हत्यारे पकड़े जाएं।
हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article