फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The weather will remain pleasant for four days, there will be light rain

चार दिन तक सुहाना बना रहेगा मौसम, हल्की बारिश भी होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain pleasant for four days, there will be light rain
मुरादाबाद। अगले चार दिन और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम भी सुहाना होगा। हल्की बारिश भी होगी। तेज बारिश के लिए अभी और इंतजार करना होगा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार दक्षिण चीन सागर में कम दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से नॉर्थ इंडिया में नमी रही और इस वजह से जुलाई के महीने में औसतन 25 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

इस सप्ताह मौसम की मेहरबानी से गर्मी से काफी राहत मिली है। मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को जरूर बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम सुहाना रहा। मौसम का यही क्रम मंगलवार तक बना रहेगा। पंतनगर विश्विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले चार दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। काले बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप खिलेगी। रोजाना 8 से 10 मिमी बारिश की संभावना है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई में अक्सर मानसूनी बारिश काफी तेज होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार दक्षिण चीन सागर में साइक्लोन (कम दबाव का क्षेत्र) बार-बार बन रहा है। इस वजह से नॉर्थ इंडिया क्षेत्रों की नमी उधर चली जाती है, इस कारण ही इन क्षेत्रों में तेज बारिश नहीं हो रही है। यही वजह है कि इस बार जुलाई के महीने में पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसदी कम बारिश हुई है। कृषि विभाग के आंकडों के अनुसार पिछले साल जिले में 191 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में पिछले साल हुई बारिश के आंकड़े
वर्ष बारिश मिमी
2016 278.24
2017 218.20
2018 318.62
2019 266.52
2020 191.48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed