फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The son of the city panchayat president, accused of assault, was arrested for a reward of twenty thousand

हमले का आरोपी बीस हजार का इनामी नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The son of the city panchayat president, accused of assault, was arrested for a reward of twenty thousand
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस ने बीस हजार के इनामी आरोपी इमरान मिल्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा है और ठेकेदार से मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस आरोपी के दो साथियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी ठेकेदार मोहम्मद मुस्तकीम ने पांच नवंबर 2021 को अगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे इमरान मिल्की, इरफान और अकील के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया थी कि अगवानपुर स्थित शादी हाल में रुपये के लेनदेन के विवाद को निपटाने के लिए पंचायत बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान इमरान मिल्की अपने साथी इरफान और अकील के साथ पहुंच गया और उसने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। 17 नवंबर को तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद भी तीनों अदालत में पेश नहीं हुए। तब एसएसपी ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में नामजद इरफान और अकील को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपी इमरान मिल्की पर बीस हजार का रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। शनिवार को पुलिस ने अगवानपुर निवासी आरोपी इमरान को रेलवे फाटक के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed