{"_id":"693dceb48809d48b39060dd7","slug":"the-school-principal-was-called-and-beaten-the-police-have-launched-an-investigation-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-111598-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूल संचालक को बुलाकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूल संचालक को बुलाकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 14 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कांठ। स्कूल संचालक को घर से बाहर बुलाकर अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा। शिकायत पर पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छजलैट के गांव रजपुरा निवासी यादराम सिंह का गांव में ही बिजनौर रोड पर स्कूल है, वहीं वह रहते भी हैं। छजलैट पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने स्कूल में थे। तभी कुछ लोगों ने गेट पर दस्तक दी। जब उन्होंने अंदर से पूछा तो दस्तक देने वालों ने कहा कि गुरु जी बाहर आओ आपसे कुछ बात करनी है। स्कूल संचालक का आरोप है कि जैसे ही वह गेट खोलकर बाहर निकले तो वहां खड़े चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और गालियां देते हुए लाठी-डंडों से काफी देर तक पीटा। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों में से किसी ने एक फायर भी किया। जिसकी आवाज सुनकर गांव वाले दौड़ पड़े। उन्होंने आता देख आरोपी भाग गए। पीटे जाने से स्कूल पीड़ित को काफी गम चोटें आई हैं। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के साथ कई युवकों से पूछताछ भी की गई है।