{"_id":"65400915f604ee952c0c5676","slug":"the-road-connecting-kanth-road-to-delhi-road-will-be-repaired-in-four-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-274192-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाली सड़क चार माह में दुरुस्त होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाली सड़क चार माह में दुरुस्त होगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाली सड़क में डेढ़ किलोमीटर की जमीन बाधा पैदा कर रही है। एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार और आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता ने रोड का मुआयना किया। दो दिनों में परिषद की तरफ से प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा। संभावना है कि चार माह में इस रोड की बाधा दूर हो जाएगी।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा तहसील, सोनकपुर ओवर ब्रिज, आवास विकास होते हुए 24 मीटर रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने की योजना है। एमडीए ने 80 प्रतिशत रोड का निर्माण कर दिया है। इसमें आवास विकास परिषद की डेढ़ किमी जमीन का मामला बाधक बन रहा है। इस बाधा को दूर करने के लिए एमडीए उपाध्यक्ष ने सोमवार को आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता के साथ मौके का मुआयना किया। बताया गया कि इस मामले में दोनों विभागों की तरफ से संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। संस्तुति मिलने के बाद रोड की बाधा दूर हो जाएगी। इस दौरान एमडीए के वरिष्ठ अधिकारी अमित कादियान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मुरादाबाद को जाम की समस्या से बचने के लिए इस रोड को चालू करना जरूरी है। साथ ही कांठ रोड से दिल्ली रोड पर पहुंचने वाले नागरिकों के लिए प्राधिकरण एक सुगम रास्ता तैयार कर रहा है।इस मुख्य मार्ग के चालू होने काफी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही समय की बचत होगी। संभावना है कि चार माह में रोड की मरम्मत कर इसको चालू कर दिया जाएगा। एमडीए रोड का 80 प्रतिशत काम पूरा कर चुका है। आवास विकास परिषद के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। जल्दी इस समस्या को दूर किया जाएगा।