फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Revenue Department took possession of land worth crores.

Moradabad News: राजस्व विभाग ने करोड़ों की जमीन कब्जे में ली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Revenue Department took possession of land worth crores.
ठाकुरद्वारा। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने नगर के मोहल्ला फतेहल्लागंज मुंडो वाला में स्थित ग्राम समाज की करोड़ की भूमि को कब्जे में ले लिया। उस पर अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व राजस्व विभाग की टीम अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि नवीन प्रति के रूप में दर्ज भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए पहुंची तो कुछ लोगों ने भूमि को अपना बताकर इसका विरोध कर भूमि की पैमाइश नहीं होने दी थी।
विज्ञापन

बाद में लेखपाल हिमांशु ने 11 लोगों के खिलाफ पुलिस में अभिलेखों में फर्जी एंट्री भूमि हड़पने के लिए कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में नगर पालिका की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसकी सुनवाई एसडीएम ने बृहस्पतिवार को पूरी की। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के बाद उन्होंने अभिलेखों में दर्ज फर्जी एट्री को निरस्त कर दिया है। गाटा संख्या 736 की 2.63 हेक्टर भूमि को अब अभिलेखों में ग्राम समाज नवीन परती के रूप में दर्ज कर दिया गया है। एसडीएम के आदेश के बाद नायब तहसीलदार आदित्य मौर्य के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर राजस्व विभाग के कब्जे का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार को आदेश दिया कि वह फर्जी एंट्री करने वाले तत्कालीन नायब तहसीलदार, कनूनगो और लेखपाल का पता लगाकर उनकी रिपोर्ट दें। इस मामले में लेखपाल द्वारा दर्ज रिपोर्ट की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed