फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The rapist father was punished by the joint lobbying of the prosecution, police: SP

अभियोजन पक्ष, पुलिस की संयुक्त पैरवी से दुष्कर्मी पिता हुआ दंडित : एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The rapist father was punished by the joint lobbying of the prosecution, police: SP
एसपी ने जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को रिकॉर्ड समय में आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा दिलाने वाले विशेष लोक अभियोजक और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने मात्र छह दिन में दुष्कर्मी पिता को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी, कोतवाली प्रभारी डिडौली सुनील मलिक, विवेचक सुक्रमपाल राणा, कोर्ट पैरोकार दीपक को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इन सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किया, तभी दुष्कर्मी पिता को आजीवन कारावास की सजा हो सकी है। आगे भी इसी प्रकार यह लोग अपने दात्यिवों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि 14 जून को युवक ने अपनी नाबालिग बहन के साथ पिता द्वारा डरा धमकाकर गलत काम करके उसको गर्भवती कर देने के संबंध में थाना डिडौली पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना एसआई सुक्रमपाल राणा ने की। थाना डिडौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साक्ष्य एकत्र करके गुणवत्ता पूर्वक विवेचना करते हुए केवल छह दिन में 20 जून को आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया। विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी द्वारा प्रकरण को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए प्रभावी पैरवी की। कोर्ट पैरोकार दीपक द्वारा मुकदमे की प्रभावी और सशक्त पैरवी करते हुए समस्त साक्षियों को समय से न्यायालय में गवाही के लिए प्रस्तुत कराया। जिसके फलस्वरूप रिकॉर्ड समय में छह दिन में आजीवन कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मिशन-शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस की त्वरित कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले अभियुक्त को सजा दिलाए जाने पर आमजन द्वारा जनपद पुलिस की प्रशंसा की गई। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed