फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The railing and footpath of the new bridge of the Gangan river collapsed, the department remained oblivious for 19 hours

गांगन नदी के नए पुल की रेलिंग और फुटपाथ धराशायी, 19 घंटे विभाग रहा बेखबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The railing and footpath of the new bridge of the Gangan river collapsed, the department remained oblivious for 19 hours
पाकबड़ा/मुरादाबाद। शहर में दिल्ली रोड स्थित गांगन नदी के नए पुल की रेलिंग और फुटपाथ का लगभग 30 मीटर हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया है। यह घटना शनिवार देर रात एक बजे की है। इस घटना से विभाग 19 घंटे बाद तक बेखबर रहा। रोजाना की तरह हजारों वाहन खतरे के बीच पुल से गुजरते रहे। महज 100 की दूरी पर मझोला थाना है और पुल से 50 मीटर पीछे तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस 24 घंटे मौजूद रहती है। इसके बावजूद किसी ने बैरिकेड लगाने की जहमत नहीं उठाई। मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद रविवार रात 9 बैरिकेडिंग लगाई।
विज्ञापन

इस पुल का निर्माण वर्ष 2010 में हुआ था। 11 वर्ष की अवधि में ही पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। शेष बची रेलिंग की स्थिति भी यह है कि वह किसी वाहन की हल्की टक्कर से ही टूट सकती है। ऐसे में पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। दिन में रोडवेज बसें और रात में भारी ट्रक और कंटेनर भी इस पुल से गुजरते हैं। खतरे के बाद भी पुल को यातायात के लिए बंद नहीं किया गया है। एक दशक में ही पुल की रेलिंग और रैंप जर्जर हो चुके हैं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी वाहन चालक के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। जरा सा संतुलन बिगड़ते ही दुपहिया वाहन आसानी से नदी में गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed