फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The race to go home... a risky race behind trains

Moradabad News: घर जाने की होड़... ट्रेनों के पीछे जोखिम भरी दौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The race to go home... a risky race behind trains
मुरादाबाद। होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की बेशुमार भीड़ है। घर जाने की गोड़ में यात्री चलती ट्रेन के पीछे जोखिम भरी दौड़ लगा रहे हैं। बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए लोग मशक्कत करते नजर आए। ट्रेन के सामान्य व स्लीपर कोचों में पैर रखने के लिए जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

पहले से जो यात्री सवार थे, उनमें से कुछ शौचालयों में बैठकर सफर को मजबूर रहे। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में बिहार की भीड़ के कारण मुरादाबाद स्टेशन से चढ़ने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। सप्तक्रांति एक्सप्रेस व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा। जबकि रेलवे प्रशासन ने होली के मौके पर 30 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें सामान्य से डेढ़ गुना किराये के कारण खाली चल रही हैं। इनमें बेहद कम यात्री सफर कर रहे हैं। जबकि शहीद, सत्याग्रह, अकालतख्त एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में सप्ताह भर तक टिकट नहीं है। वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों की जनरल बोगियों में दरवाजे तक यात्री लटके नजर आए। दिल्ली रूट के अलावा पूर्वांचल की तरफ जा रही सभी ट्रेनें फुल रहीं। साप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची 100 से ज्यादा है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्री स्पेशल ट्रेनों से सफर कर सकते हैं। उनमें जनरल, स्लीपर व एसी सभी प्रकार के कोच हैं और बुकिंग खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed