फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The procession echoed with chants of Lord Parshuram and Jai Shri Ram.

Moradabad News: शोभायात्रा में भगवान परशुराम और जय श्रीराम के गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The procession echoed with chants of Lord Parshuram and Jai Shri Ram.
कांठ। भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया पर रविवार की शाम ब्राह्मणों ने शंखनाद करते हुए नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें लगाए भगवान परशुराम और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत रविवार की शाम नगर के विशनपुरा स्थित पंडित बाबूराम शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला से हुई। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अनिल कुमार मिश्रा ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण कर शोभायात्रा की शुरुआत की। यात्रा में भगवान श्री गणेश की झांकी और भगवान परशुराम का रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं भगवान परशुराम-सहस्त्रार्जुन, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, मां सरस्वती, रामलला आदि झांकियों भी रहीं। ढोल-ताशों की थाप पर युवा नाचते और महिलाएं भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान के साथ भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, महिला संयोजिका अनुजा शर्मा, अमित कौशिक, पंडित विकास शर्मा, आकाश शर्मा, संजय कौशिक, सार्व शर्मा, मुकेश शर्मा, यश शर्मा, रितेश शर्मा, रोविन शर्मा, रतेश शर्मा, नवदीव शर्मा, विनय शर्मा, अनंत शर्मा, विनायक शर्मा, प्रमोद कौशिक, संजय शर्मा, कुलदीप कौशिक, अमित कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed