फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The political mess of 2024 is being cooked in the courtyard of Mother Ganga.

Moradabad News: मां गंगा के आंगन में पक रही 2024 की सियासी खिचड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The political mess of 2024 is being cooked in the courtyard of Mother Ganga.
अमरोहा। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला तिगरी मेला इस बार कई मायनों में खास है। मां गंगा के आंगन में तंबुओं का शहर। करीब 15 लाख से अधिक श्रद्धालु। दूधिया रोशनी से जगमग मेले में हिचकोले खाते झूले। सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की चहलकदमी। भोर के समय गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं तंबुओं से उठती खिचड़ी की खुशबू और इन सबके बीच बिछ रही है चुनावी बिसात। जहां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गोटें बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने डाला डेरा डाले हुए है। जबकि सपा, बसपा और रालोद के नेता भी मां गंगा के आंचल में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच सियासी जमीन तलाशने में कसर नहीं छोड़ रहे। हर साल श्रद्धालुओं को इस मेले का आनंद लेने का मौका मिलता है। इसलिए उनमें उत्साह भी दोगुना नजर आ रहा है। मुख्य स्नान तक मेले में 28 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ये मेला गंगा किनारे लगभग दस किलोमीटर के दायरे में बसा हुआ है। अमीर-गरीब, अफसर और माननीय सभी एक घाट पर गोते लगा रहे हैं। कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वर्ष 2017 में ये ऐतिहासिक तिगरी मेला सरकारी हो गया है। इससे पहले जिला पंचायत इस मेले को लगवाता था।
विज्ञापन

सरकारी होने के बाद मेले की सभी तैयारियां जिला प्रशासन करता है। लेकिन ये मेला माननीयों के लिए अहम है। यहां उन्हें बैठे-बिठाए लोगों का हुजूम मिल रहा है, जिनके बीच वह आसानी से अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं। ये ही वजह है कि इस बार पार्टी की उपलब्धियों का बखान कर लोगों की नब्ज टटोली जा रही है। गिले-शिकवे दूर कर गुटबाजी पर विराम लगाने के जतन भी किए का रहे है। जगह-जगह लगी एलईडी पर डबल इंजन की सरकार का जोरदार प्रचार हो रहा है। धनौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मेले की तैयारियों में यहां के भाजपा विधायक राजीव तरारा ने खासी मशक्कत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, पूर्व विधायक संगीता चौहान, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी व अन्य पार्टी के पदाधिकारी मेले में डेरा जमाए हुए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी तिगरी मेले दस्तक दी। उन्होंने रात में कैम्प किया और अपने चहेतों से मिलकर सियासी जमीन को मजबूत करने का काम किया। सपा विधायक समरपाल सिंह भी तिगरी मेले में सियासी जमीन तलाश रहे हैं। तमाम नेता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं तो वहीं लोगों के बीच जाकर उसे उनकी कुशलता पूछ रहे हैं। क्षत्रिय महासभा, यादव महासभा, प्रजापति महासभा, जाट महासभा, जाटव महासभा समेत सभी जाति बिरादरी के लोगों के बीच जाकर सियासी खिचड़ी पकाई जा रही है।

-----
आज हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे दो भाजपा नेता
लोकसभा में टिकट के लिए ताल ठोक रहे पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर और गढ़मुक्तेश्वर के पूर्व विधायक कमल मलिक भी श्रद्धालुओं को मतदाता के रूप में देख रहे है। दोनों रविवार को हेलीकॉप्टर से मेले में पुष्प वर्षा करेंगे। कमल मलिक ने बताया कि गजरौला स्थित ग्रीन फार्म हाउस से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। सवा तीन बजे से वह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करेंगे। जबकि, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर का हेलीकॉप्टर झनकपुरी स्थित फॉर्म हाउस से दो बजे उड़ेगा। उसके बाद श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed