{"_id":"69ebd885e8cda8bb5f0950db","slug":"the-police-exhumed-the-womans-body-and-sent-it-for-post-mortem-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113391-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस ने महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस ने महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
कांठ। करीब छह महीने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में हुई महिला की मौत पर उसकी मां ने संदेह जताते हुए अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इस मामले में डीएम के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जनपद बिजनौर के धामपुर अंतर्गत गांव तिवाड़ी निवासी जैनब की शादी कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी निवासी नौशाद से हुई थी। उसके दो संतानें थीं। 28 अक्तूबर 2025 को प्रसव पीड़ा होने पर पति व परिवार वालों ने उसे कांठ नगर में स्योहारा रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था लेकिन इसके अगले दिन ही उसकी हालत अचानक बिगड़ जाने के बाद उसकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई थी। उस समय परिजनों व गांव वालों ने महिला की मौत को लेकर अस्पताल पर हंगामा भी किया था लेकिन बाद में ससुराल व मायके वालों में से किसी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी और शव को गांव ले जाकर सुपुर्दे खाक कर दिया था। मृतका की मां बानो ने अपनी बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की है। इस मामले में डीएम के आदेश पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने एसडीएम संत दास पंवार और सीओ शुभम पटेल की मौजूदगी में कब्रिस्तान पहुंचकर मृतका जैनब के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका की मां ने अपनी पेटी की मौत पर संदेह व्यक्त किया है।
-- फोटो सं. 11, 12