{"_id":"6096fe338ebc3ed2b35c6bb6","slug":"the-officer-s-condition-deteriorated-in-election-duty-died-during-treatment-city-news-mbd3885145185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में दरोगा की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में दरोगा की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद निवासी दरोगा की मेरठ में चुनावी ड्यूटी में हालत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर परिजन घर ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
कटघर थानाक्षेत्र के पीतल नगरी निवासी मोहनलाल उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह मेरठ की पुलिस लाइन में तैनात थे। दरोगा के बेटे कैलाश चंद्र ने बताया कि चुनावी ड्यूटी के दौरान 25 अप्रैल को उनकी तबियत खराब हो गई थी। कुछ दिनों तक वह अपने आवास में ही इलाज कराते रहे, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर परिजन मेरठ पहुंचे और उन्हें मुरादाबाद ले आए थे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ऑक्सीजन लेवल गिरने पर परिजनों ने उन्हें 6 मई को निजी अस्पताल ले गए थे। चिकित्सक की सलाह पर परिजन उन्हें घर ले गए थे, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। दरोगा के परिवार में चार बेटे विनोद, कैलाश चंद्र, दिनेश और तेजवीर तथा दो बेटी सरोज और सरिता हैं। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
चौदह मई को आनी थी बेटी की बारात
मुरादाबाद। उप निरीक्षक के बेटे विनोद और सरोज का विवाह हो चुका है। छोटी बेटी सरिता की शादी एटा में तय की गई है। 14 मई को बारात आनी थी। कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे।