फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The number of devotees increased, people were chanting Har Har Mahadev

Moradabad News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ी, हर-हर महादेव के लग रहे जयकारे

Fri, 01 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The number of devotees increased, people were chanting Har Har Mahadev
कांठ में हरिद्वार से लौट ​शिव भक्त कांवड़ियों के जत्थे में मुख्य आकर्षण का केंद्र ​शिव की विशाल
कांठ। सावन माह के चौथे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त कांवड़ियों की टोलियां लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ गई। वह हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सबसे अधिक कांवड़िये बरेली, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, टांडा, आंवला आदि स्थानों के रहे। पूरा दिन कांवड़िये डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए। इधर कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मार्ग में पेट्रोलिंग भी तेज कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कांठ नगर के गांधी आश्रम परिसर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संचालित किए जा रहे भंडारा शिविर में कांवड़ियों की सेवा और सत्कार किया जा रहा है। यहां पूर्व जिला प्रमुख मोनू विश्नोई बजरंगी, नगराध्यक्ष अजयपाल तोमर, कमल सैनी, सचिन अग्निहोत्री आदि कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं। इधर पूर्व चेयरमैन अजयवीर सिंह पप्पू के ढाबे पर भी कांवड़ियों के भंडारा चल रहा है। शुक्रवार से कांवड़ियों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।

कांठ में हरिद्वार से लौट शिव भक्त कांवड़ियों के जत्थे में मुख्य आकर्षण का केंद्र शिव की विशाल

कांठ में हरिद्वार से लौट शिव भक्त कांवड़ियों के जत्थे में मुख्य आकर्षण का केंद्र शिव की विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed