फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The mood of the weather may change from tomorrow, there is a possibility of drizzle along with cloud cover

Moradabad News: कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, बादल छाने के अलावा बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
The mood of the weather may change from tomorrow, there is a possibility of drizzle along with cloud cover
मुरादाबाद। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार व्यक्त किए हैं। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को हल्का कोहरा था जो समय के साथ छंट गया। दिन में धूप भी चटख निकली थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 86 फीसदी थी, जो शाम को 65 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से .8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से दो से पांच मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। इसके बाद वातावरण में नमी बढ़ जाएगी तो ठंड और कोहरा बढ़ जाएगा।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed