फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The MLA demanded the construction of bridges on the Rajeda and Kosi rivers.

Moradabad News: विधायक ने राजेड़ा व कोसी नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी

Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The MLA demanded the construction of bridges on the Rajeda and Kosi rivers.
कुंदरकी। लखनऊ में दूसरे दिन प्रतिनिहित विधायन समिति की जल शक्ति एवं गृह विभाग से संबंधित बैठक सभापति राजीव सिंह उर्फ़ बब्बू भैया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी विधानसभा में जल शक्ति एवं गृह विभाग से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए कहा कि मुरादाबाद में डियर पार्क रामनगर मझरा से मिलक अक्का डिलारी, चमरौआ, मुंडिया मलूकपुर, मुंडिया घोसियान, भीतखेडा, जैतपुर विशाहट से मानपुर पट्टी होते हुए आगापुर हाईवे रामपुर तक स्टेट हाईवे निर्माण कार्य जिसमें राजेडा नदी व कोसी नदी पर पुल निर्माण सहित अनुमानित लम्बाई 38 किमी को जल्दी शुरू करने की मांग रखी। साथ ही रामगंगा नदी/कोसी नदी में बाढ एवं भारी बर्षा के कारण अनेक ग्रामों जैतुपर विशाहट, चन्दनपुर ,वीरपुर वरियार उर्फ खरक, घोसीपुरा आदि में कटान का भय बना रहता है जिसके कारण इन नदियों के किनारे पर बसे ग्रामों में पिचिंग कार्य किया जाना अत्यन्त आवश्यक है, इसको भी जल्दी प्रारम्भ कराया जाए। विधायक ने गृह विभाग से सम्बंधित समस्याओं को भी बैठक में उठाते हुए बताया की मुरादाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में कार्यरत चौकीदारों में से कुछ की मृत्यु हो चुकी है, उनके आश्रितों की नियुक्ति के लिए आवेदित पत्रावली पुलिस विभाग में लम्बित हैं। इनको अभी तक मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति नहीं मिल पायी है। इन लोगों को जीवन-यापन करने में और पारिवारिक दायित्वों को निर्वहन करने में आर्थिक रुप से कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। जिले में विभिन्न शस्त्र धारकों की मृत्यु व आयु अधिक होने के कारण उनके वारिसों के वारिसान के रूप में शस्त्र लाईसेंस नहीं हुए हैं जबकि इनकी पत्रावली सम्पूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण कर सम्बन्धित कार्यालय में काफी समय से लम्बित पड़ी हुई हैं। लंबित वारिसान शस्त्र लाइसेंस अति शीघ्र जारी कराए जाए और चौकीदारों की नियुक्ति भी शीघ्र की जाए। हर घर जल मिशन के अंतर्गत अभी तक सभी घरों में नल से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई है करीब 40 से अधिक ग्रामों में या तो टंकी बनी ही नहीं हैं, कहीं पर बोरिंग करके छोड़ दिया है,कहीं कमरा नहीं बना है या फिर अभी कार्य अधूरे जैसी अनियमितताएं हैं जिन जगहों पर कुछ कार्य हो गया है वहां ठेकेदारों को आंशिक भुगतान नहीं हुआ है। इन सभी ग्रामों में हर घर जल मिशन के अंतर्गत कार्य पूर्ण करवाए जाए। वहीं कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली रामगंगा नदी, कोसी नदी व रझेडा नदी के तट पर वर्ष भर धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेलों का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु एवं ग्रामीण जन एकत्र होते हैं। मेले के दौरान स्नान, पूजा-अर्चना एवं अन्य धार्मिक क्रियाओं के लिए नदी तट पर अत्यधिक भीड़ रहती है। वर्तमान में घाट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को नदी में उतरने-चढ़ने में काफी कठिनाइयों एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, विशेष कर वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को असुविधा होती है इसलिए ग्राम सिकंदरपुर पट्टी में रामगंगा नदी, दलपतपुर में साप्ताहिक बाजार के निकट रझेड़ा नदी, अहरौला के पास रझेड़ा नदी और गनेशघाट के पास कोसी नदी पर स्थायी एवं पक्के घाटों का नव निर्माण कराने आदेशित करें। बैठक में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभी सदस्य एवं जल शक्ति एवं गृह विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed