फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The merchant side is accused of looting kiosks and driving shopkeepers away from the disputed land.

Moradabad News: व्यापारी पक्ष पर खोखे लूटकर दुकानदारों को विवादित भूमि से भगाने का आरोप

Thu, 14 May 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 14 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The merchant side is accused of looting kiosks and driving shopkeepers away from the disputed land.
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद और व्यापारी के चर्चित प्रकरण में बुधवार को नया मोड़ आ गया। विवादित भूमि पर पूर्व आवंटित खोखे वालों ने व्यापारी पक्ष पर खोखे लूटने और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट लिखने की बजाए विवाद से कोई मतलब नहीं हाेने की बात कही है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में तीन मई को नगर पालिका ने विवादित भूमि पर खोखा रखने का प्रयास किया था तो व्यापारी अवनीश सिंघल ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी के खिलाफ 50 लाख रुपये की रंगदारी निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने के नाम पर मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। बुधवार को नगर के वार्ड 12 निवासी सुरेश कुमार रहेला और फरीदनगर निवासी अब्दुल हमीद अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को अपना प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें दोनों ने कहा कि उन्हें नगर पालिका ने खोखे आवंटित किए थे। जिसमें वे हलवाई और बाल कटिंग की दुकान करते थे। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके खोखो के पीछे की जमीन को खरीदा और फिर उनके खोखे लूटकर उन्हें वहां से भगा दिया। उनके खोखे ही परिवार का पालन पोषण करने का एकमात्र सहारा थे। उनके दर से वे परिवार के साथ पलायन करने को मजबूर हुए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं लेकिन इस विवाद से पुलिस का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने शिकायत करने वाले दोनों लोगों को इस संबंध में एसडीएम से शिकायत करने को कहा है। उनका कहना है कि अवनीश सिंघल की दर्ज एफआईआर की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed