{"_id":"6a21e6164123b06c670eae6d","slug":"the-medical-superintendent-inspected-the-womens-hospital-and-gave-instructions-bilari-news-c-307-1-smbd1005-106825-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चिकित्साधीक्षक ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चिकित्साधीक्षक ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन
बिलारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह राजकीय महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव सेवाएं और नवजात शिशु की देखभाल को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
चिकित्साधीक्षक ने पहले महिला अस्पताल के अभिलेख देखें और प्रसव को आई गर्भवती महिलाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रसव प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा जरूरत पड़ने पर महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाई जाए। गर्भवती महिलाओं को हर हाल में जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने महिला अस्पताल में कंगारू मदर वार्ड और अन्य कक्षों को भी देखा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष जोर दिया।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी और महिला अस्पताल के स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सीएचसी, पीएचसी, महिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र सुबह को हर हाल में निर्धारित समय पर खोले जाएं। अस्पताल में देरी से पहुंचने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो संख्या तीन भेजा गया है।