फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The married woman alleged harassment and demanded a divorce due to dowry-related issues.

Moradabad News: विवाहिता ने दहेज के लिए उत्पीड़न और तलाक का लगाया आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The married woman alleged harassment and demanded a divorce due to dowry-related issues.
कांठ। थाना क्षेत्र के उमरी कलां की विवाहिता ने कांठ थाने में पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया गया है कि 2020 में उसकी शादी अमरोहा के उझारी निवासी कासिम से हुई थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि इससे पति और ससुराल वाले खुश नहीं हुए। वह दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि शादी के सवा साल बाद ही उसके पति ने अपने परिवार वालों और भाभी के कहने में आकर गर्भावस्था में भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से निकल दिया। वह अपने मासूम बेटे के साथ मायके में रहकर समय गुजारने लगी। उसके द्वारा महिला थाने में शिकायत करने के बाद पति और ससुराल वाले समझौता कर उसे अपने साथ लेकर गए। लेकिन इसके बाद भी उसके पति का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि डेढ़ साल पहले पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकल दिया। अब वह उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पीड़िता के पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed