{"_id":"694eef58d74b4bf56c0ddc46","slug":"the-list-of-promoted-railway-employees-should-be-released-within-four-days-urmu-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-799450-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में जारी हो प्रोन्नत हुए रेलकर्मियों की सूची : उरमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में जारी हो प्रोन्नत हुए रेलकर्मियों की सूची : उरमू
Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) की मंडल परिषद की बैठक शुक्रवार को मनोरंजन सदन में आयोजित हुई। संगठन की 14 शाखाओं के 100 से अधिक पदाधिकारियों और 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यस्थल पर महिला रेलकर्मियों के लिए चेजिंग रूम, शौचालय समेत 40 से ज्यादा मुद्दे उठाए गए।
शाखाओं के पदाधिकारियों ने मंडल के नेतृत्व से आशा की है कि जल्द रेल प्रशासन से समन्वय कर इन मुद्दों का समाधान कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि साल खत्म होने में चार दिन शेष हैं। इन चार दिनों में पदोन्नत रेलकर्मियों की सूची जारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें आठवें वेतन आयोग का लाभ मिल सके। हरिद्वार शाखा के सचिव ने कहा कि हरिद्वार से देहरादून के बीच कुछ हिस्सा घने जंगल का है। सर्दी में घने कोहरे में जंगल में पेट्रोलिंग करना जानलेवा हो सकता है। रेलकर्मियों को इससे रियायत दी जाए।
रेलवे बोर्ड के नियमानुसार मंडल में भी 12 किमी पेट्रोलिंग का नियम होना चाहिए। वर्तमान में पेट्रोलमैन 16 किमी तक कार्य कर रहे हैं। रेलवे अस्पताल में ओपीडी के लिए कर्मचारियों को लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ता है। दवा के तीन काउंटर हैं लेकिन एक ही क्रियाशील रहता है।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय और मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि सभी मुद्दों पर रेल प्रशासन से वार्ता की जाएगी और समाधान कराया जाएगा। बैठक में सहायक मंडल मंत्री पीके भटनागर, आकाश कुमार, पीपी सिंह, संजय माथुर, शेखर ठाकुर, संजीव कुमार, बत्ती लाल मीना, मुकर्रम बेग, सिद्धार्थ शंकर आदि मौजूद रहे।