{"_id":"69ff9904665a32796f04233c","slug":"the-kisan-mazdoor-samvad-mahapanchayat-scheduled-for-the-18th-has-been-postponed-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111798-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 18 को होने वाली किसान मजदूर संवाद महापंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 18 को होने वाली किसान मजदूर संवाद महापंचायत स्थगित
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों की रविवार दोपहर उत्तराखंड के रामनगर में हुई बैठक में आगामी 18 मई को कुंदरकी में होने वाली किसान मजदूर संवाद महापंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। भाकियू ने गांव गांव संगठन की मजबूती के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने दो दिन पहले जिला स्तरीय बैठक कर 18 मई को कुंदरकी में किसान मजदूर संवाद महापंचायत आयोजित कराने का फैसला लिया था।
रविवार दोपहर रामनगर में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में भाकियू के मुरादाबाद मंडल के अनेक पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, अभिनव चौधरी आदि पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
रामनगर की बैठक में भाग लेकर शनिवार शाम बिलारी लौटे मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद फिलहाल 18 मई को कुंदरकी में होने वाली महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।
भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पउप्र अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में कहीं भी किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। संवाद