Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of sugarcane and paddy procurement was raised in the panchayat of Bhakiyu Tikait.

Moradabad News: भाकियू टिकैत की पंचायत में गन्ना और धान खरीद का उठा मुद्दा

Thu, 13 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The issue of sugarcane and paddy procurement was raised in the panchayat of Bhakiyu Tikait.
छजलैट में किसान भवन पर पंचायत में बोलते भाकियू टिकैत नेता चौ. यशपाल सिंह। संवाद
कांठ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान भवन छजलैट में बुधवार को पंचायत हुई। जिसमें किसानों व कार्यकर्ताओं ने अगेती गन्ना प्रजाति का सर्वे सामान्य प्रजाति में किए जाने व शुगर मिलों द्वारा कुछ प्रजातियों को रिजेक्ट बताकर गन्ना उत्पादकों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

पंचायत में आए दीवान शुगर मिल अगवानपुर के एजीएम गंभीर सिंह ने दोबारा सर्वे कराने के साथ सभी गन्ना समस्याओं को हल किए जिसने का भरोसा दिया। वहीं किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की तौल न किए जाने का मुद्दा भी शिद्दत से उठाया। पंचायत में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट के खाली चल रहे पद पर चौधरी समरपाल सिंह व नागेंद्र सिंह के नाम प्रस्तावित किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ने कहा कि प्रस्तावित नामों पर जिला कार्यकारिणी निर्णय लेगी। पंचायत में भाकियू टिकैत की मजबूती पर जोर देते हुए किसानों की समस्याओं व मांगों को दोहराया गया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह ढाका ने और संचालन जिला महासचिव चौधरी यशपाल सिंह ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुदेश मुखिया, नीटू पहलवान, महानगर अध्यक्ष (युवा) मोहित चीमा, सचिन चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सुशील मुखिया, हरचरन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, कृष्णपाल सिंह, अरुण चौधरी, अजयपाल व हरिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed