फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The issue of problems caused by the new water pipeline was raised.

Moradabad News: पानी की नई पाइपलाइन से हो रही परेशानी का मामला उठा

Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The issue of problems caused by the new water pipeline was raised.
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में अमृत 2•0 योजना के अंतर्गत नगर में जलापूर्ति के लिए डाली गई नई पाइप लाइन का मामला भी उठाया गया। सभासद आसिफ सैफी ने कहा है कि नई पाइप लाइन से सभा कनेक्शन जोड़े बिना ही पानी की आपूर्ति इस लाइन से शुरू कर दी गई है। इससे सभी नागरिकों को एक साथ सुचारू पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर में करीब 15 हजार घरों में पानी के कनेक्शन है। सभी घरों में नई पाइप लाइन से कनेक्शन करने पर जोर दिया गया। वार्ड 18 में सभी घरों में विद्युत और पानी के कनेक्शन करने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को अपने घर में स्वयं कनेक्शन कराना होगा। संबंधित एजेंसी सिर्फ उनके घर के पास तक ही व्यवस्था कर सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि अभी भी जिन मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं बिछी है वहां पाइपलाइन बिछाने के लिए उन्होंने दो करोड रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नगर की समस्याओं और विकास पर चर्चा के लिए हर माह के पहले बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी।
विज्ञापन


ग्राम समाज की भूमि पर प्लाटिंग और कॉलेज की भूमि पर बने निर्माण को तोड़ने पर कार्रवाई की मांग
ठाकुरद्वारा। बोर्ड की बैठक में सभासद नदीम अहमद ने बताया कि एक कॉलेज की भूमि पर बनी बिल्डिंग को तोड़कर उस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में संबंधित भूमि की पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा लेकिन बताया गया कि संबंधित भूमि की पत्रावली नहीं है। इस पर नदीम अहमद ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वही मोहल्ला मुंडो वाला में गैस प्लांट के पास ग्राम समाज की भूमि पर प्लाटिंग के प्रयास पर कार्रवाई करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 22 की सभासद शकीला बेगम ने अपने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट है लगवाने और सड़कों की मरम्मत करने पर जोर दिया। सभासद मुजीबुररहमान ने नगर के कमालपुरी चौराहा से स्टेट बैंक तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन अभी शेष बचे कार्यकाल में नगर की सभी सड़कों को पक्का करेंगे और हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे।


बैठक में नगर में साफ सफाई व्यवस्था और गंदे पानी के निकासी को सुचारू बनाए रखने के लिए नाली, नालियों और नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सभासदों ने अपील की कि जिन लोगों ने अपने दुकानों और घरों के सामने नाली, नालों पर पक्का निर्माण निर्माण कर रखा है। वह स्वयं उसे तोड़ दें। घर और दुकानों पर आने जाने के लिए लोहे का फोल्डिंग का रास्ता बनाएं। जिससे साफ सफाई में भी आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed