{"_id":"69ab436688260737c80e54db","slug":"the-issue-of-hand-pumps-marriage-halls-and-broken-roads-was-raised-in-the-village-chaupal-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111082-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ग्राम चौपाल में हैंडपंप, बरात घर और टूटी सड़कों का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ग्राम चौपाल में हैंडपंप, बरात घर और टूटी सड़कों का उठा मुद्दा
Sat, 07 Mar 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के ग्वारखेड़ा गांव के पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार दोपहर पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम चौपाल लगाई गई।
चौपाल में बीडीओ को ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम के ठेकेदार द्वारा भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांव की आबादी के अंदर की जो सड़कें खोदी गईं थी, उन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। ग्रामीणाें ने श्मशान घाट पर नया इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने और सामुदायिक बरात घर बनवाए जाने की भी मांग की। गांव निवासी ध्यान सिंह और पन्ना लाल की ओर से एक मृतक किसान की विरासत दर्ज होने में देरी का मामला भी उठाया। बीडीओ के निर्देशन में राजस्व लेखपाल की मदद से विरासत दर्ज होने का मामला निपटा लिया गया।
ग्रामीणों ने गांव की आबादी के पूरब में शाहबाद रोड से आने वाले प्रवेश मार्ग के किनारे पर पानी निकासी की नाली बनवाने और यहां जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग भी उठाई। बीडीओ ने ग्रामीणों की ओर से रखी गईं, सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्राम चौपाल का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि खिलेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी मौजूद रहे।