{"_id":"666a3118e7c4c7444c0f79e4","slug":"the-heat-of-jeth-broke-all-records-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-418826-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जेठ की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज 45 डिग्री का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जेठ की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज 45 डिग्री का अनुमान
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जेठ की गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 10 सालों में 12 जून को ऐसा कभी नहीं रहा। हालांकि इससे पहले 30 मई 2024 को तापमान 45 डिग्री भी पहुंचा था।
मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर 13 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। दोपहर में शहर की कई सड़कों पर भीड़ बहुत कम थी। तपती दोपहरी में बाइक सवार लोग हैलमेट के नीचे सिर से गमछा बांधे नजर आए। तेज धूप के कारण दोपहर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कई मरीज घबराहट, कमजोरी, उल्टी-दस्त की समस्या लेकर पहुंचे। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 29.5 डिग्री रहा। हवा में नमी सिर्फ 20 प्रतिशत रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान धीरे-धीरे कम होगा। 18 जून तक 40 डिग्री तक आ सकता है।
अस्पतालों में फिर बढ़ गए डायरिया के मरीज
पिछले दिनों तापमान में मामूली गिरावट होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या घट गई थी। अब एक बार फिर डायरिया के मरीज पहुंचने लगे हैं। लू के थपेड़े बुजुर्गों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1271 मरीज पहुंचे। मंगलवार को 1188 व सोमवार को 1592 मरीज पहुंचे थे। इमरजेंसी में पिछले तीन से औसतन 90 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के वार्ड फिर से भरने लगे हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें
- धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों को अकेला न छोड़ें
- बंद व गर्मी वाले स्थान पर खाना पकाने से बचें
- शराब, चाय-कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक न पीएं
- धूप में बाहर जाते समय छाता व चश्मा रखें
- फील्ड में काम करने वाले लोग पानी की बोतल साथ रखें
- सूरज की सीधी रोशनी से बचने के लिए घर में पर्दा लगाएं