फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The health team sealed the fake clinic running illegally

Moradabad News: स्वास्थ्य टीम ने अवैध रूप से चल रहा फर्जी क्लीनिक किया सील

Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The health team sealed the fake clinic running illegally
कांठ। सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में अवैध रूप से चल रहे फर्जी क्लीनिक पर छापा मारकर कार्रवाई की। यहां जांच के दौरान क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और संचालन की कोई भी डिग्री नहीं पाई गई। जिस पर टीम ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
विज्ञापन


कांठ तहसील क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में युधिस्टर विश्वास के द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर लोगों के जीवन से खुला खिलवाड़ किए जाने की शिकायत किसी व्यक्त ने की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने टीम को साथ लेकर क्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान न तो क्लीनिक संचालक की मौके पर मिला और न ही कोई रजिस्ट्रेशन व डिग्री ही मिल पाई। एक 65 वर्षीय महिला क्लीनिक पर भर्ती मिली, आरोप है कि उसे भी संचालक की पत्नी ने भागा दिया। कम्पाउंडर का कार्य कर रहे 15 वर्षीय किशोर से भी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यहां टीम को इंजेक्शन, दवाइयां, बीपी मशीन, नेबुलाइजर, कैंची, आईवी, बेवी बेट मशीन सहित अन्य उपकरण भी मिले। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि जांच में पाया गया कि यहां एक बेड और एक चारपाई पर लेटाकर इलाज किया जा रहा था। पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट आदि भी पाई गई। बायो मेडिकल बेस्ट की भी कोई व्यवस्था नहीं मिली। क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी सीएमओ कार्यालय में नहीं था। जिसके बाद चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सील कर दिया। उन्होंने क्लीनिक संचालक युधिस्टर विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए छजलैट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed