फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में झमाझम बारिश: आधे घंटे की बारिश में ही जलभराव, स्मार्ट बाजार में भी भरा पानी, जगह-जगह जाम

Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 02:31 AM IST
सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। आधे घंटे की बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। बुध बाजार, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, लाइनपार, और अन्य इलाकों की सड़कों के साथ कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Waterlogging in just half an hour of rain, water filled in smart market too, traffic jam
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। नाला सफाई न होने के कारण करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में ही शहर की अधिकतर सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के इकलाैते स्मार्ट बाजार बुध बाजार में भी पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान बाजार में दुकानों के अंदर भी पानी भर गया। वहीं कई काॅलोनियों में नालियां उफनाने से लोगों के घरों में गंदा पानी जमा हो गया।

Moradabad: Waterlogging in just half an hour of rain, water filled in smart market too, traffic jam
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में नालों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन का दावा है कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक नालों व नालियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन रविवार शाम को हुई बारिश ने निगम के दावों पर सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि शहर की ज्यादातर सड़कें बारिश से जलमग्न नजर आईं।

Moradabad: Waterlogging in just half an hour of rain, water filled in smart market too, traffic jam
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, झब्बू का नाला, किसरौल, लाइनपार, दीनदयालनगर आदि इलाकों की मुख्य सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। हालात यह थे कि कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। इसी तरह की स्थिति जेल रोड के पीछ, अशोकनगर, जानवरों के अस्पताल के पास, आबकारी भवन के पास, स्टेशन रोड पर फव्वारा चौक के पास, पुराना बस अड्डा के सामने, ईदगाह रोड, रामतलैया कॉलोनी, भोला कॉलोनी, ढक्का कॉलोनी, सूर्यनगर, जयंतीपुर आदि में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: Waterlogging in just half an hour of rain, water filled in smart market too, traffic jam
मुरादाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

यहां भी बारिश का पानी घंटों सड़क पर भरा रहा। बुध बाजार में दुर्गा मंदिर के पास जूता स्टोर के संचालक अनिल कुमार की दुकान में पानी भर गया। करीब तीन घंटे के बाद दुकान से पानी निकाला जा सका। अनिल ने कहा कि नाले की सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहीं के अरुण कुमार, राजीव सैनी, दीपक अग्रवाल आदि की दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया, जिससे दुकानदारी भी प्रभावित हुई। दुकान में रखा सामान भी बारिश के पानी से खराब हो गया।

विज्ञापन
Moradabad: Waterlogging in just half an hour of rain, water filled in smart market too, traffic jam
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण भी सफाई में बाधा 
नगर निगम ने नालों की सफाई का अभियान शुरू किया है। इस दौरान निगम को जगह-जगह नालों पर अतिक्रमण मिल रहा है। इससे नालों की सफाई भी बाधित हो रही है। दिल्ली रोड और कांठ रोड पर नालों की सफाई का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इससे इस क्षेत्र में लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, लेकिन रामपुर रोड के अलावा शहर के भीतरी मोहल्लों में लोग जलभराव से परेशान रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed