फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was raped, the accused blackmailed the victim by making a video

Moradabad News: युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर पीड़िता को किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped, the accused blackmailed the victim by making a video
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पशु कारोबारी पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पिता पशु पालते हैं। करीब आठ साल पहले लालबाग निवासी पशु कारोबारी उसके घर आया था। आरोपी ने उसके पिता के बारे में पूछताछ की थी तब उसके पिता कहीं बाहर गए थे। आरोपी ने युवती से कहा था कि वह पंजाब से भैंसे लेकर आया है। अगर उसके पिता को भैंसे खरीदनी हैं तो वह देखने आएं। कई और ग्राहक भी भैंसे खरीदने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उसने युवती से कहा कि खुद चलकर भैंसे देख ले। फिर अपने पिता को भैंसे दिखा देना। आरोपी के झांसे में आकर युवती उसके साथ चली गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि भैंस दिखाने के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे कई साल से ब्लैकमेल कर रहा है। 10 जून की दोपहर आरोपी पीड़िता को धमका कर बुधबाजार स्थित होटल में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी हेमराज मीना ने मुगलपुरा थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed