फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl took her lover to the police station claiming him to be her husband.

Moradabad News: प्रेमी को पति बताते हुए साथ लेकर थाने पहुंची युवती

Thu, 14 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 14 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The girl took her lover to the police station claiming him to be her husband.
बिलारी। थाना क्षेत्र के मिलक काजी गांव निवासी एक युवती के घर से चले जाने पर परिजनों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। स्वयं को सुरक्षा मिलने के लिए युवती अपने प्रेमी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। पुलिस ने युवती को एसडीएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने बयानों के आधार पर युवती को कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। अदालत का फैसला जानने को तहसील में दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मिलक काजी गांव निवासी एक किसान की 22 वर्षीय बेटी दो दिन पहले घर से कहीं चली गई। युवती के परिजनों ने शक के आधार पर गांव निवासी एक युवक पर उसे ले जाकर गायब करने का मौखिक आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती को पता चला कि उसके घर से चले जाने पर परिजन उसके गांव निवासी प्रेमी को आरोपित करते हुए पुलिस में शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर युवती स्वयं ही अपने प्रेमी को लेकर थाना बिलारी पहुंच गई और पुलिस को बताया कि उसके साथ आए गांव निवासी युवक से उसने शादी कर ली है और युवक उसके पति हैं। पुलिस ने जब साथ आए युवक से पूछताछ की तब उसने बताया कि गांव निवासी युवती से उसने शादी कर ली है। वह उसे अपने साथ घर ले जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे। थाने के दरोगा विनोद कुमार ने युवती को बयानों के लिए एसडीएम बिलारी की अदालत में पेश किया। यहां युवती ने बयान देकर कहा कि गांव निवासी युवक उसका पति और वह उसी के साथ जाना चाहती है। एसडीएम की अदालत ने बुधवार शाम लगभग सात बजे युवती के बालिग होने और उसके बयानों के आधार पर कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। अदालत के आदेश के बाद युवती तहसील से ही अपने प्रेमी रूपी पति के साथ चली गई। युवती के परिजन अदालत के फैसले के बाद मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed