फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl insisted on marriage despite her boyfriend's refusal.

Moradabad News: प्रेमी के इन्कार के बाद भी शादी के लिए अड़ी रही युवती

Wed, 10 Dec 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girl insisted on marriage despite her boyfriend's refusal.
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए हंगामा किया। वहीं प्रेमी ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। इसके बावजूद भी वह शादी के लिए अड़ी रही।
विज्ञापन

थाना भगतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव निवासी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग था, लेकिन जब युवती और उसके परिजनों ने करीब 15 दिन पूर्व युवक और उसके परिजनों पर दोनों की शादी करने के लिए जोर दिया तो युवक ने इन्कार कर दिया। युवक नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। पुलिस के समक्ष युवक ने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी रही।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह किसी से शादी कराने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकती। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि युवती के प्रेमी ने बताया कि युवती अपनी बहन के देवर से बात करती है। उसकी चैटिंग भी पुलिस को दिखाई। कोतवाल प्रभारी ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ कोई लिखित में तहरीर देगी तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed