फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family sitting on a dharna for the daughter in front of the women's police station in the cold night

सर्द रात में महिला थाने के सामने बिटिया के लिए धरने पर बैठा परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The family sitting on a dharna for the daughter in front of the women's police station in the cold night
मुरादाबाद। जंग लगी व्यवस्था के कारण सर्द रात में एक परिवार के लोग ठिठुरते हुए महिला थाने के सामने बेटी की बरामदगी के लिए धरने पर बैठने के लिए विवश हो गए। एक सप्ताह से परिजन थाने और अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर काटते हुए निराश हो गए थे। कहीं सुनवाई नहीं होने पर उन्हें खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ रही है। किशोरी की मां आरोप है कि उसकी बेटी को महिला थाने से ही गायब किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित परिवार महिला थाने के सामने किशोरी की बरामदगी को लेकर धरने पर बैठ गया। महिला ने बताया कि 12 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी गायब हो गई थी। महिला और उसके परिवार ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कटघर थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। 13 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे महिला थाने से एक महिला सिपाही ने कॉल की। उसने बताया था कि तुम्हारी बेटी महिला थाने में बैठी है। तुम आकर बेटी को ले जाओ।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह अपने भाई और बहन के साथ महिला थाने पहुंची थी। उस वक्त उसकी बेटी थाने में बैठी हुई थी। महिला का आरोप है कि यहां सिपाही उसकी बेटी से कागज पर कुछ लिखवा रही थी। बेटी से बात करने की कोशिश की, तो उसे डांट फटकार कर थाने से भगा दिया था। फिर थोड़ी देर बाद थाने में गई, तो मेरी बेटी नहीं थी। एक सप्ताह से वह महिला थाने और कटघर थाने का चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे महिला अपनी बहन और अन्य परिजनों के साथ महिला थाने के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई। महिला सिपाही ने पीड़िता के परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन उसने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार से बातचीत कर प्रकरण की जानकारी ली। महिला को आश्वासन दिया कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगी है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से कहा कि किशोरी के मिलने पर ही धरना समाप्त करेंगे। वहीं, देररात अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed