{"_id":"6aeb9ebac32620c38d014813","slug":"the-episode-of-rukminis-marriage-was-narrated-during-the-bhagavata-katha-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113568-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी विवाह का प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी विवाह का प्रसंग
विज्ञापन
बिलारी। ग्राम आरीखेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के छठे दिन बुधवार शाम कथा वाचक आचार्य शिव शंकर भारद्वाज ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि रुक्मिणी का मन कृष्ण जी के साथ विवाह करने का था। इसके लिए उन्होंने पत्र भी लिखा था, परंतु उसका भाई रुक्मी अपनी बहन का विवाह शिशुपाल के साथ करना चाहता था, जो रुक्मिणी को पसंद नहीं था, इसलिए उसने श्री कृष्ण के साथ विवाह का विरोध किया।
उन्होंने बताया कि विवाह हमारे जीवन के प्रमुख संस्कारों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार ही विधि-विधान से विवाह संपन्न होना चाहिए। आजकल विवाह में संस्कारों पर ध्यान कम दिया जा रहा है, इसलिए समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन
कथा वाचक ने गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि इंद्र ने अपने अहंकार के चलते गोकुलवासियों पर मुसीबत की वर्षा करनी शुरू कर दी तो उन्होंने प्रभु से रक्षा करने की मांग की। अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों की रक्षा की और इंद्र का अहंकार नष्ट किया। तभी से गोवर्धन पूजा का बड़ा महत्त्व और गोवर्धन की परिक्रमा भी की जाती है। कथा की अध्यक्षता बाबा हरिदास और संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।