{"_id":"66bbdf7e54b9d0723a04d024","slug":"the-enthusiasm-and-passion-of-the-youth-will-be-seen-in-the-football-tournament-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-458589-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फुटबाल टूर्नामेंट में दिखेगा युवाओं का जोश व जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फुटबाल टूर्नामेंट में दिखेगा युवाओं का जोश व जज्बा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 16 से 18 अगस्त तक सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शहर की आठ टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। सीधे नॉक आउट मुकाबलों के बाद टीमें सेमीफाइनल व फाइनल में पहुंचेंगी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग को और गाढ़ा करने व युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका प्रदान करेगा। साथ ही उन्हें अपने खेल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। 16 अगस्त को टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर तीन मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 17 अगस्त को एक नॉक आउट मैच व दो सेमीफाइनल होंगे। 18 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि इस भव्य फुटबाल टूर्नामेंट के लिए मैदान को तैयार कर लिया गया है। जोश व ऊर्जा से लबरेज खेल का आनंद लेने के लिए सभी खेल प्रेमी तैयार हैं। आयोजन में तीनों दिन स्थानीय लोग व खेल प्रेमी फुटबाल मुकाबलों का आनंद लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ये टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
- इंद्रा फुटबाल क्लब
- सोनकपुर स्टेडियम
- ब्रास सिटी स्टार्स
- चौपाल वारियर्स
- केजीके वारियर्स
- टाइगर सॉकर क्लब
- एनीमेंट्स इलेवन
- जीबी पंत फुटबाल क्लब