{"_id":"60c7ab988ebc3e81763f3666","slug":"the-employees-of-the-finance-company-beat-up-the-woman-city-news-mbd392246243","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने महिला से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने महिला से की मारपीट
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी शिप्रा गुप्ता डेयरी का संचालन करतीं हैं। उन्होंने गलशहीद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें एक निजी कंपनी ने जीरो फाईनेंस पर फ्रिज लेने का ऑफर दिया था। इसके बाद उन्होंने फ्रिज फाईनेंस करा लिया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण दो माह से किस्त का भुगतान नहीं कर पाई थीं।
रविवार को फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें फोन कर गलशहीद थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित कार्यालय में बुलाया। शिप्रा ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों ने उनके व पति नीरज के साथ मारपीट की। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। ब्यूरो