फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The curtain did not lift from the Kushank murder case, since 61 days, two real brothers in bars

कुशांक हत्याकांड से नहीं उठा पर्दा, 61 दिन से सलाखों में दो सगे भाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The curtain did not lift from the Kushank murder case, since 61 days, two real brothers in bars
सिविल लाइंस के कुशांक हत्याकांड का सच हर कोई जानना चाहता है। लेकिन पुलिस अब तक इस चर्चित मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी। खुद को निर्दोष बता रहे नामजद दो सगे भाई 61 दिन से सलाखों में बंद हैं, उन्हें आस है कि पुलिस केस की तह तक पहुंचेगी तो उनकी रिहाई हो सकेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में बारह जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह दुकान के बाहर कार में अपने कुत्ते को बैठा रहे थे, जबकि उनका नौकर दुकान बंद कर रहा था। इस दौरान हत्यारोपी आए और गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में कुशांक के पिता अशोक गुप्ता ने बिजनौर के नूरपुर निवासी प्रियांशु गोयल और उसके भाई हिमांशु गोयल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी रात करीब डेढ़ बजे दोनों भाइयों को नूरपुर स्थित उनके घर से उठाया और तीन दिन तक दोनों भाइयों से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पंद्रह जनवरी को दोनों भाइयों की गिरफ्तारी दिखाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिए गए थे। हत्यारोपियों के परिजन मांग करते रहे कि उनके घर और दुकान का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाए और दोनों भाइयों के मोबाइल की लोकेशन की जांच की जाए। इस बीच पुलिस ने दोनों भाइयों को रिमांड पर भी लिया। लेकिन पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई। अब तक पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने कुशांक के दस से ज्यादा विवादों की जांच की। लेकिन किसी भी एंगल पर सफलता नहीं मिल पाई। आरोपियों के परिजन बार बार अधिकारियों से मिल रहे हैं और हत्याकांड की सही जांच कराने की मांग कर रहे हैं। यहां से उन्हें आश्वासन ही मिल रहा है। 61 दिन से जेल में बंद आरोपियों को आस है कि पुलिस इस हत्याकांड के सच में पहुंचेगी तो उनकी रिहाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 दिन में 40 बार मिला आश्वासन, जांच जारी है जल्द होगा खुलासा
मुरादाबाद। जेल भेजे गए हत्यारोपी प्रियांशु और हिमांशु के पिता पंकज गोयल ने बताया कि इन वह 61 दिनों में थाना प्रभारी, सीओ, एसपी सिटी, एसएसपी और डीआईजी से चालीस से ज्यादा बार मिल चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि केस में जांच जारी है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। लेकिन अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। ब्यूरो
पुलिस को सच सामने लाना चाहिए
मुरादाबाद। स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या के बाद से सभी ने उनसे दूरी बना ली है। केवल ग्राहक ही उनके पास आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस को तह तक जाना चाहिए और केस का सही खुलासा करना चाहिए। पुलिस अब तक न तो खुलासा कर पाई और न ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करा सकी है।

सिविल लाइंस के कुशांक हत्याकांड में जांच जारी है। हर पहलू पर गहनता से जांच चल रही है। पुलिस की एक टीम इस केस पर काम कर रही है। कड़ी से कड़ी जोड़कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed