फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The court rejected the bail plea of three accused in the Imtiyaz murder case

Moradabad News: इम्तियाज हत्याकांड के तीन आरोपियों की कोर्ट ने की जमानत की अर्जी खारिज

Wed, 23 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 23 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The court rejected the bail plea of three accused in the Imtiyaz murder case
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव दुल्हापुर सबलपुर में सब्जी के विवाद में हुए इम्तियाज हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट ने तीन आरोपियों की जमानत की अर्जी को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

12 मई 2025 को गांव में खराब सब्जी बेचने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। इसमें गंभीर रूप से घायल इम्तियाज की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई इंतखाब की तहरीर पर नदीम आदि आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी जेल में है। मंगलवार को हत्या अभियुक्त नदीम, गुलाम साबिर और यासीन की जमानत की अर्जी पर जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है, इसकी पुष्टि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed