फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The court-court made a pair of hangings on Soren

Moradabad News: न्यायालय कर्मी ने फंदे पर लटककर की खुदकुशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The court-court made a pair of hangings on Soren
ठाकुरद्वारा। न्यायालय कर्मचारी मोहित कुमार (28) ने पत्नी से विवाद के चलते फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करनावाला खालसा निवासी मोहित कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को सुबह उनका शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं सिविल जज ने भी मोहित के घर पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मोहित कुमार की करीब पांच वर्ष पूर्व न्यायालय में लिपिक के पद पर नौकरी लगी थी। उनका विवाह दो वर्ष पूर्व गजरौला के गांव लवरिया निवासी अनीता के साथ हुआ था। पत्नी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। विवाह के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मोहित कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिससे वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के अनुसार विवाद के चलते मोहित कुमार ने काफी समय पहले अपनी पत्नी आदि के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन बाद में विवाद निपट गया था। फिर भी पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार नहीं हुआ। इस पर मोहित कुमार तनाव में रहने लगा। मोहित ने फैमिली कोर्ट में भी तलाक के लिए मुकदमा किया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बहन ने दावा किया है कि उसके भाई मोहित ने कुछ समय पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जो उसके पास है लेकिन पुलिस को अभी वह सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित कुमार ने शुक्रवार को रात में अपने पिता को बताया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। जिस पर उसके पिता ने उसके सिर में कपड़ा बांध दिया था। इसके बाद तनाव के चलते मोहित कुमार ने कमरा बंद करके पंखे के कुंदे में दुपट्टे से फंदा बनाया और उसमें लटक गया। शनिवार को सुबह जब परिजन सो कर उठे तो उन्होंने किसी तरह कमरा खोला तो अंदर मोहित का शव लटका हुआ था। पुलिस ने मोहित का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी। इससे यह पता लगाएगी कि उसने आत्महत्या से पहले किस किस से बात की थी। मोहित की मौत से उसके पिता, मां कुसुम देवी, भाई सोहित कुमार और बहन पूजा का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed