फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The couple who had poisoned ran into four hospitals all of whom refused to admit the wife's death

जहर खाए दंपती को लेकर चार अस्पताल दौड़े, सभी ने भर्ती करने से किया इनकार, पत्नी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
The couple who had poisoned ran into four hospitals all of whom refused to admit the wife's death
जहर खाए दंपती को लेकर चार अस्पताल दौड़े, सभी ने भर्ती करने से किया इनकार, पत्नी की मौत
विज्ञापन

- विवाद पर खा लिया था जहर, जिला अस्पताल से किया गया रेफर, लेकिन कोरोना की दहशत से चार निजी अस्पतालों ने नहीं किया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कलह के चलते रविवार सुबह करीब नौ बजे थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला बंगला गांव चार खंबा में किराए के एक मकान में रह रहे बृजेश उर्फ पप्पू व उसकी पत्नी रचना ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया, लेकिन चार निजी अस्पतालों ने उन्हें कोरोना के चलते भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए। उन्हें वापस जिला अस्पताल ही लाया गया, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया।
बृजेश किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके आठ व पांच वर्षीय दो बेटियां हैं। आठ माह से परिवार इस मुहल्ले में किराए पर रह रहा है। मकान मालिक की पुत्रवधू रीता ने बताया कि पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार उन लोगों ने समझाया भी। एक-दो बार रचना ने जरूर बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद भी बृजेश शराब पीने पर पैसा खर्च करता है। मना करने पर लड़ाई होती है। सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। कुछ देर बाद दोनोें की आवाज आनी बंद हो गई। कोई चहलकदमी भी न होती देख वह लोग जब ऊपर गए तो देखा कमरा अंदर से बंद है। शोर शराबा करने के साथ दरवाजा पीट कर खोलने को कहा तो बृजेश ने कुंडी खोल दी। किवाड़ खुलवाया तो रचना बिस्तर पर लेटी छटपटा रही थी। बृजेश खड़ा नहीं हो पा रहा था। लड़खड़ाती आवाज में बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल टेंपो से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां रचना की मौत हो गई जबकि बृजेश की दशा गंभीर बनी हुई है। चौकी इंचार्ज बंगला गांव रामप्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में पति से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बेहोशी की हालत में होने के कारण वह कुछ भी नहीं बता सका। इंस्पेक्टर गलशहीद रामवीर सिंह के मुताबिक फील्ड यूनिट मौके पर जांच करेगी। लोग अलग अलग बातें कर रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि आखिर इसका क्या कारण है।
विज्ञापन

शनिवार को रचना ने की थी हाथ की नस काटने की कोशिश
मुरादाबाद। मकान मालिक की पुत्र वधू रीता व मोहल्ले वालों ने बताया कि शनिवार की सुबह भी दंपती में जमकर विवाद हुआ था। कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने पत्नी को बेल्टों से पीटा था। इसके बाद पत्नी रचना ने चाकू से हाथ की नस काटने की कोशिश की थी, लेकिन हाथ की नस पूरी तरह नहीं कट सकी थी। हां घाव जरूर बन गया था। उसके मुंह पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पति ने सूचना देकर पुलिस बुला थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने के बाद आगे मिल जुलकर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने से पहले दोनों बच्चों को मौसेरे भाई के घर छोड़ा
मुरादाबाद। दंपती ने जिस किराये के मकान में जहर खाया उस मकान मालिक की पुत्र वधू रीतू ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दंपती में विवाद हुआ। इसके बाद करीब नौ बजे बृजेश अपनी दोनों छोटी बेटियों दीशू (आठ) और परी (चार) को लेक नीचे आया और मोहल्ले में ही थोड़ी दूर पर रह रहे अपने मौसेरे भाई प्रमोद कुमार के घर उनके बच्चों के साथ खेलने छोड़ आया था। घटना के बाद से भी दोनों बेटियां अभी वहीं हैं।

मम्मी की तबीयत खराब है, पापा दवा दिलाने गए हैं
मुरादाबाद। बृजेश के दोनों मासूम बच्चों को यह नहीं पता कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं है और पिता जिंदगी मौत से जूझ रहा है। बृजेश के मौसेरे भाई के घर में मौजूद दोनों बच्चे दीशू (8) व परी (5) अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। पूछने पर बड़ी बेटी दीशू ने बताया कि मम्मी की तबीयत खराब है। पापा दवा दिलाने गए हैं। होश संभालने से पहले ही दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है, तो पिता जिंदगी मौत से जूझ रहा है। लेकिन इन बच्चों को इसका बोध नहीं है। वह अपने घर से यहां कैसे पहुंची पूछने पर दीशू ने तोतली आवाज में ही सही लेकिन इतना जरूर बता दिया कि उसे सुबह उसके पापा यहां गुड़ियों के साथ खेलने के लिए छोड़ गए थे। कहा था मम्मी को दवा दिलाने जाना है। शाम को मम्मी आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed